फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

री रडोह में डबल लेन पुल के निर्माण पर खर्च होंगे 5.25 करोड़ रुपये

विज्ञापन
दसलेहड़ा से खमेड़ा कलां सड़क पर दसलेहडा में निर्माणाधीन पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते व? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। री रडोह में डबल लेन पुल के निर्माण पर 5.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी विधायक जीत राम कटवाल ने ग्राम पंचायत बड़गांव के गांव गटी, बल्ह, री रडोह, भिड़ा और टिहरा में जनसभा को संबोधित करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि री रडोह में 100 मीटर लंबे डबल लेन पुल के निर्माण पर 5.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। पुल के बन जाने से बड़गांव और बरठीं क्षेत्र के लोगों को झंडूता मुख्यालय पहुंचने के लिए लगभग पांच किलोमीटर की दूरी कम होगी। बरठीं से री रडोह सड़क की दो किलोमीटर हिस्से की टारिंग पर 15 लाख रुपए खर्च किए गए। सुन्हानी-टिहरा गांव सड़क के तीन किलोमीटर हिस्से की टारिंग पर 35 लाख रुपये खर्च किए गए। बिजली की समस्या को हल करने के लिए 33 केवी सब स्टेशन का बरठीं में निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
इस पर छह करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान नीकू राम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अमृत गौतम, बूथ अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, विद्या सागर ठाकुर, वीना शर्मा, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें