संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में 4,195 अभ्यर्थी रविवार को होने वाली पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा देंगे। बिलासपुर पुलिस महकमे से इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या पांच से बढ़ाकर आठ कर दी है। हर परीक्षा केंद्र पर एक राजपत्रित अधिकारी प्रभारी होगा।
परीक्षा सभी केंद्रों में सीसीटवी कैमरों की निगरानी में भी रहेगी और इंटरनेट जैमर भी लगाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर परीक्षा को लेकर संदेश भेज दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन अपना प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को 3:00 जुलाई को सुबह 9:00 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01978-221059 पर संपर्क कर सकते हैं।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
पुरुष वर्ग के रोल नंबर 205263 से 206334 तक के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के नए भवन में, रोल नंबर 206335 से 206974 तक के लिए परीक्षा केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के पुराना भवन और रूसा भवन में, रोल नंबर 206975 से 207390 तक के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला छात्र रौड़ा सेक्टर, रोल नंबर 207391 से 207782 तक के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या रौड़ा सेक्टर में, रोल नंबर 207783 से 208326 तक के लिए इंडोर स्टेडियम लुहणू में और रोल नंबर 208327 से 208685 तक के पुरुष अभ्यर्थी और 209358 से 209414 तक की महिला अभ्यर्थियों के लिए बिलासपुर पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। रोल नंबर 209415 से 209678 तक की महिला अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई बिलासपुर और रोल नंबर 209679 से 210120 तक की महिला अभ्यर्थी डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंगर सेक्टर बिलासपुर मेें परीक्षा देंगी।