फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगतपुर से 3 बटलोहियों के चोरी मामले में दो गिरफ्तार 16-23-01

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के मरूड़ा गांव के एक व्यक्ति की सूचना के आधार पर पुलिस ने भगतपुर से बलटोहियां चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाई थाना में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मरूड़ा निवासी विजय कुमार ने तलाई पुलिस थाना में बयान दर्ज करवाया है कि उसने भगतपुर निवासी अमरनाथ को पैसे उधार दिए हैं। 26 अगस्त को अमरनाथ उसे शाहतलाई बाजार में एक गाड़ी में बैठा हुआ दिखा। इस पर वह उससे पैसे मांगने के लिए गाड़ी के पास पहुंचा। जैसे ही वह उसकी गाड़ी के पास पहुंचा तो अमर नाथ ने गाड़ी चालक को गाड़ी निकालने की बात कही। चालक गाड़ी को लेकर चला गया। जब वह गाड़ी निकाल रहा था तो उसने देखा कि गाड़ी की पिछली सीट पर बलटोहियां रखी हुई थी। उसके साथ गाड़ी में अजय भारती भी बैठा हुआ था।
उसने पुलिस को बताया कि उसके बाद 1 सितंबर बुधवार को उसे भगतपुर निवासी केहर सिंह मिला। उसने बातों-बातों में कहा कि उसके घर से पीतल की तीन बलटोहियां चोरी हो गई हैं। उसी समय उसे याद आया कि भगतपुर के व्यक्ति की गाड़ी में उसने बलटोहियां देखी हैं। उसने पुलिस को बताया कि उसे पूरा भरोसा है कि अमर नाथ और अजय भारती की गाड़ी में जो बलटोहियां थी, वह चोरी की ही थी। इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 457,380 और 34 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें