फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 29 बच्चों ने स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति की दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर से चयनित 100 बच्चों को आठवीं तक मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति के दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 29 बच्चों ने परीक्षा दी।
दूसरे चरण की परीक्षा के लिए 32 बच्चों का चयन किया गया था। इसमें से तीन बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर 1:00 बजे से शाम 3:15 बजे तक चली। परीक्षा के लिए जिले में एक केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में 29 बच्चों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा में कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया है। यह परीक्षा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन की ओर से कराई गई। प्रदेश भर से परीक्षा में मेरिट में आने वाले 100 विद्यार्थियों को तीन साल के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी। बच्चों को छठी में 4,000 रुपये, सातवीं कक्षा में 5,000 रुपये और आठवीं कक्षा में 6,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। प्रो. पीएस कटवाल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें