फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी 20 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-शांति के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी में रविवार को करीब 20 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर और घर-परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचते रहे। हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए। सुरक्षा कर्मियों ने पूरा दिन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जत्थों में श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों के लिए भेजा गया। शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में हवन यज्ञ में आहुतियां डाली और सुख शांति की प्रार्थना की। पूरा दिन मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भी शांति व्यवस्था बनाई रखी और शांतिपूर्वक दरबार में माथा टेका। पंजाब के श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर के मुख्य और निकासी द्वार पर चाय-पानी की लंगर सेवा भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें