फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19-20 को मुख्यमंत्री बिलासपुर दौरे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 19 व 20 फरवरी को बिलासपुर के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि मुख्यमंत्री 20 फरवरी को श्रीनयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे।
मुख्यमंत्री 20 फरवरी को प्रात: 9:50 पर ब्रह्मपुखर से दयोथ सैली सड़क के विस्तारीकरण तथा दयोथ से लागघाट संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करेंगे। 10:10 बजे मुख्यमंत्री जुखाला में 33.11 केवी सब स्टेशन की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अभिनंदन रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 1:40 पर जंदोड़ी में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित धलेट से जंदोड़ी सड़क का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 2:15 पर बैहरड़ा सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन तथा 2:40 पर पांचवीं भारतीय रिजर्व बटालियन बस्सी में शस्त्रागार ब्लॉक का तथा फायरिंग रेंज का शुभारंभ और आवासीय भवन, पार्किंग स्थल की आधारशिला रखेंगे। जबकि 3:20 पर मुख्यमंत्री बस्सी पंचायत ग्राउंड में आभार रैली को संबोधित करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें