फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा हुआ मानदेय वापस लेने पर भड़के मिड-डे मील वर्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। मिड-डे मील वर्करों के बढ़े हुए मानदेय 200 रुपये को वापस लिए जाने से मिड-डे मील वर्कर यूनियन (एटक) भड़क गई है। यूनियन ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय के विरुद्ध 23 फरवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। रविवार को मिड-डे मील वर्कर यूनियन की बैठक बिलासपुर में निर्णय लिया गया।
बैठक में यूनियन की अध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने गत 9 फरवरी को मिड-डे मील वर्करों के मानदेय में 200 रुपये की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था, जिससे मिड-डे मील वर्करों में आशा जगी थी कि उन्हें मार्च महीने से बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। 14 फरवरी को शिक्षा मंत्री का बयान आया कि मिड-डे मील वर्करों का मानदेय नहीं बढ़ाया जाएगा। एक तरफ तो प्रदेश सरकार मिड-डे मील वर्करों का मानदेय बढ़ाने का निर्णय लेती है और फिर उसी निर्णय को वापस लेकर मिड-डे मील वर्करों के हितों से कुठाराघात कर रही है। मिड-डे मील वर्कर अपने हितों से होने वाले किसी भी खिलवाड़ को सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एटक के जिला प्रधान राज कुमार ठाकुर, लेखराम वर्मा, रजनी देवी, दमयंती शर्मा, रेखा देवी, उर्मिला देवी सहित कई अन्य मिड-डे मील वर्कर उपस्थित रहीं।
------------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें