फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 8 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला अस्पताल में शनिवार को डेंगू के आठ नए मामले सामने आए। जिले में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 254 को चुकी है। इनमें से 57 रोगियों का इलाज चल रहा है। डेंगू से पीड़ित दो मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि 197 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न वार्डों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया। इसके बावजूद भी डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर वीके चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वार्ड 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9 व 10 में जाकर 210 घरों का निरीक्षण किया। 143 लोगों के घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर साफ करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को अपने घरों और आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढककर और ओडोमोस लगाएं। घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें