फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरामोड़ा बैरियर से 150 छोटे वाहनों ने प्रदेश में किया प्रवेश

विज्ञापन
हिमाचल-पंजाब सीमा के गरामोड़ा बै​रयर पर नाके पर कार की चेकिंग करता पुलिस कर्मी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। हिमाचल-पंजाब सीमा पर गरामोड़ा बैरियर पर पुलिस नाका लगाया गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के वाहनों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। बुधवार को शाम पांच बजे तक गरामोड़ा बैरियर से 150 वाहनों ने प्रदेश में प्रवेश किया। जो लोग बिना आरटीपीसीआर, रैपिड टेस्ट रिपोर्ट और बिना कोविड वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र के आ रहे हैं, उन्हें वापस पंजाब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में सरकार की सख्ती के बाद पंजाब के कीरतपुर साहिब में रेपिड एंटीजन टेस्ट करवाने के बाद ही बाहरी राज्यों से लोग हिमाचल में प्रवेश कर रहे हैं। गरामोड़ा बैरियर से 13 अगस्त को 375 छोटे वाहनों, 14 अगस्त 410, 15 अगस्त को 260, 16 अगस्त को 306, 17 अगस्त को 227 और 18 अगस्त को शाम 5 बजे तक 150 वाहनों ने हिमाचल में प्रवेश किया है।
हिमाचल के प्रवेशद्वार गरामोड़ा बैरियर पर सिर्फ बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के छोटे वाहनों के बैठे लोगों की ही वेरिफिकेशन हो रही है। जबकि पंजाब और दिल्ली की तरफ से हिमाचल में प्रवेश करने वाली किसी भी बस सवार की कोई भी वेरिफिकेशन नहीं की जा रही है। इसके अलावा पंजाब की तरफ से आ रहे ट्रक ड्राइवरों और क्लीनरों से भी कोई पूछताछ नहीं हो रही है। वेरिफिकेशन के लिए 4 पुलिस कर्मी और 4 अध्यापक 8-8 घंटे लगातार सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने कहा कि प्रशासन बैरियर पर सरकार के आदेशानुसार कार्य कर रहा है। अगर बसों में पचास फीसदी से अधिक सवारी होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें