फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानदारों से 15 किलो भुक्की, 3000 लीटर डीजल, 800 लीटर इंजन आयल बरामद

विज्ञापन
स्वारघाट में चूरा पोस्त (भुक्की) का वजन करते हुए पुलिस कर्मी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। गंभर के ग्रामीणों ने जिला पुलिस से सड़क किनारे अवैध गतिविधियों करने वाले दुकानदारों को लेकर शिकायत पत्र सौंपा था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रछोह पुल के पास दुकानदारों से अवैध सामान बरामद किया। उपरोक्त स्थान थाना रामशहर जिला सोलन के क्षेत्राधिकार में आता है। इसके कारण पर मामले को अगली कार्रवाई के लिए रामशहर थाना को सूचित कर सौंप दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला पुलिस बिलासपुर को गम्भर गांव के आसपास के करीब 20 लोगों ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि गंभर पुल के आसपास कुछ लोग अवैध कार्यों से अशांति फैला रहे हैं। इस पर पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में टीम ने रछोह पुल के पास दो ढाबों में रेड की।
तलाशी के दौरान पुलिस को 15 किलो भुक्की, 3000 लीटर डीजल, 800 लीटर इंजन आयल, खैनी/गुटका के 80 पैकेट बरामद हुए। इस दौरान पता चला कि उपरोक्त स्थान थाना रामशहर जिला सोलन के क्षेत्राधिकार में आता है। इस पर थाना रामशहर को सूचित किया गया। पकड़े गए सामान को अगली कार्रवाई के लिए रामशहर थाना पुलिस को सौंप लिया है।
विज्ञापन

पुलिस उपअधीक्षक राजकुमार बताया कि स्वारघाट से गरामोड़ा तक एनएच के पास जितने भी ढाबे, टी स्टाल और दुकानें हैं। उनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जो भी दुकानदार ढाबा और टी-स्टाल के संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में सम्मलित पाया जाएगा उसकी दुकान का लाइसेंस रद्द करवाया जाएगा। दुकान को भी बंद करवा दिया जाएगा ताकि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर यात्रा कर रहे लोगों को सुरक्षित वातावरण मुहैया करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें