फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासुपर बस अड्डे पर उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
बिलासपुर उस अड्डा के बुकिंग काउंटर पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद छुट्टियों में अपने घर आए लोगों को अपने गंतव्यों को लौटने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार को बिलासपुर बस अड्डा पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। टिकट काउंटर पर लंबी कतारें लगी रहीं। शिमला और चंडीगढ़ के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ रही। इसे देखते हुए निगम ने 15 अतिरिक्त बसें चलाई।
विज्ञापन

बिलासपुर बस स्टैंड में रविवार सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सुबह ही बस स्टैंड पहुंच गए थे। काउंटर पर अपने गंतव्य के लिए टिकट लेने के लिए भी यात्रियों को कड़ी मशक्त करनी पड़ी। यात्रियों की मुसीबतें यहीं खत्म नहीं हुई। अधिक भीड़ होने के कारण बसें खचाखच रहीं।
मजबूरी में काफी लोगों को बस में खड़े होकर ही सफर करना पड़ा। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने लोगों की समस्या को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाईं। इसके बावजूद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। इसके बाद भी हिमाचल पथ परिवहन निगम ने कुछ एक अतिरिक्त बसें चलाईं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस माह दिवाली, भैयादूज त्योहार के चलते प्रदेश के अलावा अन्य बाहरी राज्यों में रह रहे लोग अपने अपने घरों में पहुंचे थे। लेकिन अब इन लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचना था।
निगम ने रविवार को बस अड्डा बिलासपुर से 2 बसें शिमला व 13 बसें चंडीगढ़ के लिए चलाई गई। उधर इस बारे में बस अड्डा बिलासपुर प्रभारी जयपाल ने कहा कि रविवार को बस अड्डा पर लोगों की भीड़ को देखते हुए करीब 15 अतिरिक्त बसें रूट पर भेजी गई। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें