अमर उजाला ब्यूरो
बरठीं(बिलासपुर)।
रावमापा बरठीं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रावमापा बडगांव के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए पाठशाला के मेधावी और वर्ष भर अलग-अलग गतिविधियों में अवल रहे छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर पाठशाला के प्रधानाचार्य सुखदेव कालिया ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए पाठशाला में वर्ष भर हुई गतिविधियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।
समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। सातवीं की साजिया ने एकल नृत्य मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया..., नौवीं की साक्षी एवं सहेलियों ने समूहगान ये मंदिरों का देश, सातवीं की सुकृति एवं सहेलियों ने आजा नच लै..., जमा एक की रितीका ने एकल गान गवाडूआ पुछाडूआ कजो चाकदी..., आस्था और सहेलियों ने मेरा देश रंगीला..., सानिया एवं सहेलियों ने राधा तेरी चुनरी..., प्रियांशु शर्मा ने एकल गान अरे द्वार पालों कन्हैया से कह दो...., मोनिका एवं सहेलियों ने प्रेम रतन धन पायो.... सहित अन्य गीत गाए। आदित्य और सहयोगियों ने शिक्षा के महत्व पर नाटिका प्रस्तुत की।
इन बच्चों को किया गया सम्मानित
रजित शर्मा, कुशल, राधिका, प्रीति शर्मा, अलोक शर्मा, आकृति, त्रिशा कुमारी, ज्योति ठाकुर, दीया पटियाल, अक्षिता शर्मा, ईशिका, कंचन शर्मा, अदीति शर्मा, अंकिता शर्मा, जाहनवीं, जीन्नत, नीरज ठाकुर, साक्षी धीमान, दीक्षित, शिवम, शिवानी, अभिजीत शर्मा, नेहा, अक्षय ठाकुर, शाहिल कुमार, आदित्य कुमार, पंकज कुमार, अनुष्का शर्मा, अजय कुमार, मोहत शर्मा, चिन्मय, हिमांशु, गौरी, प्रियंका, आरती, मोनिका, नेहा, विशाल, अभिषेक, अंजु देवी, भारती व कंचन गौतम को सम्मानित किया गया।
खेलों में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आयुष, सुमित पटियाल, प्रियंका, युवराज, करण, अभिषेक, शिवम, मोहित को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि राजकुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी रुचि लेनी का आह्वान किया।