फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट उद्योगों से ट्रक हटाए तो पूर्व सैनिक किसी भी हद तक जाने को तैयार

विज्ञापन
द‌िल्ली सरकार ने वसूला 787 करोड़ ग्रीन टैक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)।
ऋषि मार्कंडेय भूतपूर्व सैनिक परिवहन सहकारी एवं कल्याण सभा समिति जुखाला ने शुक्रवार को सभा कार्यालय जुखाला में बैठक की। बैठक कै. सुरेंद्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें फैसला लिया कि अगर सीमेंट उद्योग में लगे पूर्व सैनिकों के उन ट्रकों को हटाया गया जिन्हें 15 साल पूरे हो गए हैं तो पूर्व सैनिक किसी भी हद तक जा सकते हैं।

बैठक में कै. सुरेंद्र ने कहा कि हिमाचल में सैनिक एवं पूर्व सैनिकों की बहुत ज्यादा संख्या है। जब पूर्व सैनिकों के हक की बात आती है तो कोई भी राजनैतिक दल गंभीरता से नहीं लेता है। उन्होंने कहा कि सैनिक की जवानी सरहदों की रक्षा करने में गुजर जाती है। जब बुढ़ापे में वे सेवानिवृत्त होकर आते हैं तो उनकी अनदेखी होती है। बैठक में चर्चा की गई कि सभी पूर्व सैनिकों और आश्रितों को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाती और जब व्यापार या उद्योग लगाना चाहता है तो सैनिक कल्याण बोर्ड हमीरपुर सही दिशा में मार्गदर्शन करने के बजाय उल्टा गुमराह करता है। उन्होंने कहा सीमेंट उद्योग एसीसी, बरमाणा, अल्ट्राटेक बग्गा तथा अंबुजा दाड़लाघाट में पूर्व सैनिकों को ट्रांसपोर्ट का कार्य मिला है।
विज्ञापन


जहां पर पूर्व सैनिकों से गेट पास के 115 रुपये फीस ली जाती है। जबकि सिविल सोसाइटी की गेट पास फीस मात्र 50 रुपये हैं। इसके बाद निगम हमीरपुर ने नया कानून निकाल दिया कि 75 वर्ष के पूर्व सैनिकों की गाड़ियों को बाहर कर दिया जाएगा। जोकि पूर्व सैनिकों के साथ अन्याय है। अगर ये कानून लागू किया जाता है तो पूर्व सैनिक हक के लिए कुछ भी करेंगे। जिन पूर्व सैनिकों की मृत्यु हो जाती है और पत्नी की भी मृत्यु हो जाती है तो उनके बेटे या बेटी को सरकारी नौकरी नहीं मिलती और यह बेरोजगार है। उनको भी कंपनी में गाड़ी लगाने की अनुमति देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारियों को हर महीने ट्रक यूनियनों के इलाके में जाकर पूर्व सैनिकों के ट्रकों के विषय में समस्या सुननी चाहिए और उनका समाधान निकालना चाहिए लेकिन यह अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


बैठक में सभा के उपाध्यक्ष सूबेदार दौलतराम, महासचिव सूबेदार जोगिंदर सिंह, सूबेदार कृष्णदास, सूबेदार रोशनलाल नंदलाल, सूबेदार बसंत ठाकुर, सूबेदार बुद्धि सिंह, सूबेदार दुर्गाराम, सूबेदार गोपाल, कै. देवीराम, हवलदार जोगिंद्र, दौलत राम ,रमेश कुमार, लाल चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें