केरल रवाना होने से पहले विद्यार्थी।संवाद
एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के माध्यम से जानेंगे केरल की संस्कृति और शिक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत जिले का एक शिक्षक और 14 विद्यार्थी केरल भ्रमण के लिए रवाना हुए। नौ दिनों तक इन विद्यार्थियों को केरल की संस्कृति, रीति रिवाज, शिक्षा को जानने का अवसर मिलेगा। इन विद्यार्थियों के साथ रघुनाथपुरा स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार भी रवाना हुए।
विद्यार्थियों का भ्रमण 4 फरवरी तक चलेगा। शनिवार को शिक्षक और विद्यार्थियों का दल भगेड़ से बस में दिल्ली रवाना हुआ। दिल्ली से ट्रेन से वे केरल पहुंचेगे। केरल में वे तीन स्कूलों का भ्रमण कर वहां की शिक्षा पद्धति को जानेंगे। साथ ही केरल के मेधावी छात्रों से भी मिलेंगे। केरल के तीन प्रमुख मंदिरों में भी जाकर वहां की संस्कृति को जानेंगे। इसके अलावा वह अन्य गतिविधियों में भी भाग लेंगे। केरल रवाना होने से पहले भगेड़ स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में इन विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सम्मानित किया। इन विद्यार्थियों में अंजली शर्मा, सौम्या, कनिका शर्मा, प्रियांक शर्मा, स्वाति शर्मा, कार्तिक शर्मा, नाइशा गौतम, आयुष शर्मा, शिवम शर्मा, अक्षित शर्मा, आस्था, निशा कुमारी, इरफान और अंकित शर्मा शामिल हैं।