फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 कॉमन सर्विस सेंटरों पर खर्च होंगे 1.10 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला योजना और पंचायती राज विभाग की बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत 151 पंचायतों को जीपीडीपी के माध्यम से 90 करोड़ 94 लाख रुपये से अधिक की राशि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें 38 करोड़ 84 लाख रुपये से ज्यादा व्यय किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला में 22 कॉमन सर्विस सेंटरों के लिए कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि 5.5 लाख रुपये प्रति सर्विस सेंटर व्यय की जाएगी। जिला की 25 नई पंचायतों के भवनों के लिए जगह चिह्नित करने सहित औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं, जिसमें से 13 पंचायतों की जगह चिह्नित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जिला योजना के माध्यम से 2010-11 से 2020-21 तक 5 हजार 115 कार्यों के लिए 69 करोड़ रुपये से अधिक राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें से 3 हजार 530 कार्य पूर्ण कर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बैठक में एडीसी तोरुल रवीश, पीओ डीआरडीए राजेंद्र गौतम, जिला योजना अधिकारी मुक्ता ठाकुर, समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें