फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरठीं में दसवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 10 Oct 2024 06:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं/शाहतलाई(बिलासपुर)।

सार

जिला बिलासपुर के बरठीं में 15 साल की किशोरी ने आत्महत्या की है, लेकिन मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल झंडूता के बरठीं में 15 साल की किशोरी ने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। किशोरी दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना बुधवार शाम को हुई है। तलाई थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को अचेत अवस्था में किशोरी गांव बरठीं तहसील झंडूता बिलासपुर को सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। तलाई थाना से एक टीम अस्पताल पहुंची।

विज्ञापन


मौके पर मृतक किशोरी के पिता सहित अन्य के बयान दर्ज किए। परिजनों के अनुसार उनकी बेटी शाम खाना खाने के बाद कमरे में गई। जब उसे आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे जाकर देखा तो फंदे से लटकी हुई थी। फंदे से उतारकर उसे अस्पताल पहुंचा। उधर, मौके से कोई सुसाइड नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम घुमारवीं अस्पताल में कराया गया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें