फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: आरकेएस से स्टाफ भर्ती पर रोक, मौजूदा कर्मचारियों से चलेगा काम, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

Thu, 09 Jul 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सरकार ने रोगी कल्याण समिति की आय का पैसा सीधा ट्रेजरी में जमा करवाने के आदेश अस्पतालों को दिए थे। अब अस्पतालों को स्पष्ट किया है कि रोगी कल्याण समिति से किसी भी स्टाफ की भर्ती न करें।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेशभर में रोगी कल्याण समिति से स्टाफ भर्ती पर प्रदेश सरकार ने रोक लगा दी है। अब अस्पतालों में मौजूद स्टाफ से कार्य चलाना होगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी है। इससे पहले सरकार ने रोगी कल्याण समिति की आय का पैसा सीधा ट्रेजरी में जमा करवाने के आदेश अस्पतालों को दिए थे। अब अस्पतालों को स्पष्ट किया है कि रोगी कल्याण समिति से किसी भी स्टाफ की भर्ती न करें।

विज्ञापन

वर्तमान में अस्पतालों में खाली पदों पर आरकेएस के माध्यम से रखे गए कर्मचारियों से कार्य चलाया जा रहा है। वहीं, आउटसोर्स पर रखे गए कर्मचारियों का वेतन भी समिति के माध्यम से दिया जाता है। हालांकि, पहले अस्पताल प्रबंधन की ओर से ही स्टाफ रख दिया जाता था, लेकिन कुछ वर्षों से सरकार की ओर से आरकेएस में भर्ती की जाती थी। अब अस्पतालों को अधिसूचना पर ध्यान देने और पालना करने के लिए कहा है। रोगी कल्याण समिति की ओर से अस्पतालों में डाटा एंट्री ऑपरेटर, सफाई कर्मी, चतुर्थ श्रेणी कर्मी, नर्स, डाइटिशियन, वार्ड ब्वॉय समेत अन्य रखे जाते थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में दी जाने वाली सुविधाओं और स्टाफ के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। स्वास्थ्य क्षेत्र में स्किल्ड कर्मचारियों की भर्ती होनी चाहिए, जिससे मरीजों को फायदा पहुंचाया जा सके। आउटसोर्स से भर्ती पर पूर्ण रोक लगनी चाहिए और नियमानुसार सरकार को कर्मचारियों की भर्ती करवानी चाहिए। स्वास्थ्य क्षेत्र में टीम वर्क से कार्य होता है। -मनोज शर्मा, अध्यक्ष, स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें