फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा: लोक सेवा आयोग ने 2316, चयन आयोग ने दी 2335 अभ्यार्थियों को नियुक्ति

Fri, 05 Dec 2025 06:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, तपोवन (धर्मशाला)।

सार

सदन में भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार, सुधीर शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल व राकेश जम्वाल के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग ने 107 और राज्य चयन आयोग ने 1 अधिसूचना जारी की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सदन में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि दिसंबर 2022 से 20 फरवरी 2025 तक लोक सेवा आयोग ने 2316 और चयन आयोग ने 2335 अभ्यार्थियों को नियुक्तियां दीं। भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार, सुधीर शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल व राकेश जम्वाल के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग ने 107 और राज्य चयन आयोग ने 1 अधिसूचना जारी की। लोक सेवा आयोग ने 2873 व राज्य चयन आयोग ने 162 पदों की परीक्षाएं आयोजित कीं। लोक सेवा आयोग ने 118 पदों के परिणाम घोषित किए, जबकि राज्य चयन आयोग ने 2465 पदों परिणाम घोषित किए।

विज्ञापन


बीते तीन साल में राज्य लोक सेवा आयोग और पूर्व कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से विज्ञापित पदों को छोड़कर 1776 पदों को भरा गया है। इसके अलावा लोक सेवा आयोग को 98 पदों की भर्ती के लिए अनुशंसा प्राप्त हुई है, जिनके लिए अभी तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। इनमें 77 पद स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों के बैकलाॅग से भरे जाएंगे। 19 नए पद हैं। इसके अलावा मत्सय विभाग में सहायक निदेशक का एक पद, पूर्व सैनिक सामान्य और एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग का पद बैकलाॅग से भरने की अनुशंसा की गई है। राज्य चयन आयोग के गठन के बाद अब तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में ऑपरेशन थिएटर सहायक के 63 पदों की भर्ती हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें