फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : फर्जी बोनाफाइड से MBBS सीटें हड़पने के आरोप की होगी जांच, सीएम ने स्वास्थ्य सचिव को दिए आदेश

Wed, 02 Jul 2025 09:04 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एमबीबीएस कोटे में फर्जी बोनाफाइड प्रमाणपत्र के इस्तेमाल के आरोपों पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य सचिव को मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एमबीबीएस कोटे में फर्जी बोनाफाइड प्रमाणपत्र के इस्तेमाल के आरोपों पर गंभीरता दिखाई है। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। नीट यूजी के एक उम्मीदवार के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आरोप लगाया कि बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर हिमाचल के छात्रों का हक छीन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों की पुष्टि कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने दो वर्ष पहले यह शर्त लागू की थी कि एमबीबीएस की राज्य कोटे की सीटों के लिए पात्रता के लिए छात्र को 10वीं, 11वीं और 12वीं में से कम से कम दो कक्षाएं हिमाचल के मान्यता प्राप्त स्कूल से पास करनी चाहिए। इस नियम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि 85 प्रतिशत सीटों का लाभ उन्हीं छात्रों को मिले, जो हिमाचल से पढ़े-लिखे हैं।

फर्जी दस्तावेजों से सीट हड़पने का आरोप
परिजनों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दिल्ली, पंजाब जैसे राज्यों के छात्रों ने संदिग्ध अधिवास प्रमाणपत्र (बोनाफाइड) का उपयोग कर हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में अनुचित तरीके से दाखिला ले लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को फर्जी दस्तावेजों के सबूत भी सौंपे और जांच की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें