फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- भवनों को रहे खतरे का आईआईटी रुड़की करेगी ऑडिट

Wed, 02 Jul 2025 06:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल में एनएचएआई की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्यों से भवनों को हो रहे खतरे का ऑडिट होगा। आईआईटी रुड़की से यह ऑडिट करवाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में एनएचएआई की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्यों से भवनों को हो रहे खतरे का ऑडिट होगा। आईआईटी रुड़की से यह ऑडिट करवाया जाएगा। रिहायशी इलाकों में जहां कटिंग होगी। उससे पहले जगह का भी ऑडिट होगा। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। एनएचएआई के निर्माण से भवनों को खतरा हो रहा है। चयनित स्थानों पर डंपिंग ज्यादा की जा रही है। इससे पानी के सोर्स सूख रहे हैं। हिमाचल में कई जगह पर फोरेस्ट लैंड है। इस पर स्थानीय जनता सा अधिकार है। ऐसे में निर्माण कार्य करने के दौरान जनता को विश्वास में लेने की जरूरत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है। इसमें लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ और एनएचएआई के अधिकारी सदस्य हैं। जल्द कमेटी की बैठक होगी। इसमें एनएचएआई के निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय को भेजी जाएगी। भट्कुठाफर में पांच मंजिला भवन गिरा है। मौके का निरीक्षण किया गया है। यहां कई भवनों को खतरा बना हुआ है। जिस महिला का मकान गिरा है। उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा तो मिलेगा ही साथ ही केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय को रिपोर्ट भेजकर मुआवजे की मजबूती से बात रखी जाएगी।

वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 'मानसून ने राज्य में बहुत नुकसान किया है, मंडी, कुल्लू में नुकसान हुआ है, हमारे कई पुल बह गए हैं, कई सड़कें बंद हैं, कई खोली गई हैं। हम लगातार निगरानी कर रहे हैं। मैं 1-2 दिन में प्रभावित क्षेत्र का दौरा करूंगा और प्रत्यक्ष जानकारी लूंगा, राहत कार्य में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन बोर्ड सब लगे हुए हैं। मांग यही रहेगी कि लोगों को समय पर राहत मिले। अभी जो नुकसान हुआ है उसका आकलन किया जाएगा और रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को भेजी जाएगी। हम यही उम्मीद करेंगे कि हिमाचल को केंद्र से सहयोग मिले।'
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें