फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Masjid Vivad: संजौली के बाद सब्जी मंडी में सनातन वाला बोर्ड लगाने का एलान, SP बोले- करेंगे कार्रवाई

Fri, 11 Oct 2024 07:31 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में सनातन सब्जी वाला बोर्ड लगाने के बाद देवभूमि संघर्ष समिति ने अब लोअर बाजार सब्जी मंडी और उसके बाद अन्य बाजारों में बोर्ड लगाने का एलान किया है। 
विज्ञापन
शिमला के संजौली में दुकानों के बाहर लगाए बोर्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला में मस्जिद विवाद के बाद अब संजौली में सनातन सब्जी वाला बोर्ड लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। देवभूमि संघर्ष समिति ने संजौली बाजार के बाद अब लोअर बाजार सब्जी मंडी और उसके बाद अन्य बाजारों में बोर्ड लगाने का एलान किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि समाज को बांटने का किसी को अधिकार नहीं है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी संजौली के बोर्ड वाले वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


गौर हो कि संजौली मस्जिद में कथित अवैध निर्माण को गिराने की मांग को लेकर देवभूमि संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय लोगों ने बड़ा आंदोलन किया था। इस दौरान उग्र प्रदर्शन भी हुए। इस मामले में मुस्लिम समुदाय के नगर निगम आयुक्त कोर्ट में अवैध निर्माण को गिराने की अनुमति मांगने के बाद अवैध हिस्से को गिराने के आदेश जारी हुए थे। इसके बाद लग रहा था कि अब शहर में अवैध निर्माण से उपजा विवाद शांत हो जाएगा, लेकिन देवभूमि संघर्ष समिति के सनातन सब्जी वाला अभियान शुरू होने से पुलिस और प्रशासन की चिंता एक बार फिर बढ़ गई हैं। समिति के सह संयोजक विजय शर्मा ने बताया कि संजौली बाजार के बाद पूरे शहर और प्रदेश में यह अभियान चलाया जाएगा।

उधर, उपायुक्त अनुपम कश्यप ने स्पष्ट कहा कि इस बारे में वह कुछ नहीं कह पाऐंगे, एसपी शिमला ही इस बारे में बता पाऐंगे। पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि समाज को इस तरह से बांटने का किसी को भी अधिकार नहीं है। इसको लेकर जल्द ही नगर निगम, पुलिस विभाग और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें