फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: हिमाचल में 73 साल की बुजुर्ग विधवा महिला के साथ मारपीट के बाद दुष्कर्म, 30 साल का है आरोपी

Thu, 13 Feb 2025 10:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मैड़ी (ऊना)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक 73 साल की बुजुर्ग विधवा महिला के साथ 30 साल के युवक ने मारपीट के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल अंब के मुबारिकपुर क्षेत्र में बुजुर्ग विधवा महिला (73) के साथ मारपीट के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुबारिकपुर निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि बीती रात उनकी ही पहचान का एक 30 साल का युवक घर में आया और पानी की मांग की। पानी-पीने के बाद जैसे ही महिला पीछे की तरफ हटी तो आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। महिला का मोबाइल अपने साथ ले गया और बाहर से घर का दरवाजा भी बंद कर गया।

मारपीट के चलते सारी रात बेहोश रहने के बाद जब महिला सुबह उठी तो उसके रोने की आवाज सुनकर उसके पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोला और गांव के उपप्रधान के साथ उसकी बात करवाई। उपप्रधान महिला को सिविल अस्पताल अंब ले आए। महिला के पति का देहांत हो चुका है। अस्पताल में डॉक्टर ने पुलिस थाना अंब में मारपीट का मामला आने की जानकारी दी। जबकि, महिला का मेडिकल करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


एसएचओ अंब अनिल शर्मा ने बताया कि उन्हें अस्पताल से महिला के साथ मारपीट होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें