फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: अध्यक्ष पर फैसले से पहले अमित शाह से मिले जयराम, सुधीर और आशीष, राजनीतिक हालात पर भी चर्चा

Thu, 13 Feb 2025 09:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा ने मुलाकात की।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर फैसले से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा ने मुलाकात की। अध्यक्ष पद पर निर्णय होने से पहले दोनों ने शाह से अलग-अलग मुलाकात की। इन नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की।

विज्ञापन


जयराम ने वीरवार को नई दिल्ली में अमित शाह से भेंट कर उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर बधाई दी। इस अवसर पर जयराम ने शाह को हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया। हालांकि इस भेंट को शिष्टाचार भेंट बताया गया, मगर दोनों ने इस मौके पर हिमाचल के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम के अलावा धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और हमीरपुर से भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने भी शाह से भेंट की। तीनों नेताओं की शाह से मुलाकात की सियासी गलियारों में चर्चा रही कि नई दिल्ली में कुछ जरूर पक रहा है, जिसका असर आगामी दिनों में हिमाचल की राजनीति में देखने को मिल सकता है। आगामी दिनों में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव होने हैं तो स्वाभाविक रूप से इसे इस चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें