एम्स बिलासपुर ने 127 फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। एम्स बिलासपुर में अभी तक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इस अधिसूचना में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में दो पद भरे जाएंगे। इसके अलावा मेडिसिन, गायनी, जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक, एनेस्थीसिया जैसे मुख्य विभागों के पद शामिल हैं।
भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर ने 127 फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। लंबे समय से एम्स प्रबंधन की ओर से विशेषज्ञों के पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी हो रही है लेकिन अभी तक कुछ विभागों में पद नहीं भरे गए हैं।
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में अभी तक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इस अधिसूचना में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में दो पद भरे जाएंगे। इसके अलावा मेडिसिन, गायनी, जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक, एनेस्थीसिया जैसे मुख्य विभागों के पद शामिल हैं। बता दें कि इन पदों को भरने के लिए पहले भी अधिसूचनाएं जारी हुई हैं। लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं मिल पा रहे हैं। एक कुल 127 पदों में सामान्य वर्ग के 51, ओबीसी के 34, एससी, 19, एसटी के 9 और ईडब्ल्यूएस के 14 पद हैं। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी है दोपहर 12 बजे तक मान्य होगी।
इन पदों के लिए 21 जनवरी को सुबह 10 बजे से एम्स में ही साक्षात्कार आयोजित होंगे। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन फॉर्म वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन सुनिश्चित करें। संस्थान ने यह स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया आवेदन शर्तें और अन्य विवरण संस्थान ने वेबसाइट पर विस्तार से दिए हैं। उम्मीदवारों से अपेक्षा की है कि वे आवेदन से पहले सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।