फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला: हिमाचल में शून्य विद्यार्थी संख्या के 100 सरकारी स्कूल डिनोटिफाई, निदेशालय ने जारी की अधिसूचना

Mon, 05 Oct 2026 09:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश में विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 100 सरकारी स्कूलों को सरकार ने डिनोटिफाई कर दिया है। इनमें 77 प्राथमिक और 23 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।  
विज्ञापन
जीरो छात्र संख्या वाले स्कूल बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 100 सरकारी स्कूलों को सरकार ने डिनोटिफाई कर दिया है। इनमें 77 प्राथमिक और 23 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।  शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को सभी उपनिदेशकों को पत्र जारी कर अधिसूचना के अनुसार आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों को संबंधित स्कूलों के संबंध में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर अनुपालन रिपोर्ट जल्द निदेशालय को भेजने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि डिनोटिफाई किए गए स्कूलों से संबंधित अभिलेखीय, प्रशासनिक और अन्य विभागीय कार्य नियमानुसार पूरे किए जाएं। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से 17 अगस्त 2024 और 11 सितंबर 2025 को जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

निजी दौरे पर विदेश गए शिक्षा मंत्री, 13 अक्तूबर को लौटेंगे
वहीं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को निजी दौरे पर विदेश गए हैं। सोमवार को शिक्षा मंत्री शिमला से रवाना हुए। 13 अक्तूबर को शिक्षा मंत्री के शिमला लौटने की योजना है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें