फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने व्यापारी के पेट में बोतल घोंपी, गंभीर

Tue, 29 Oct 2013 10:08 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में नई अनाज मंडी में सोमवार रात लूट की घटना को अंजाम देने में असफल रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने गुड़ के थोक व्यापारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


चीख सुनकर कई दुकानदार उस तरफ दौड़े। उन्हें आता देख हमलावर बाइक लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने घायल को तुरंत नारनौल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां व्यापारी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने व्यापारियों के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नई अनाज मंडी स्थित सुखदेव सहाय रघुवीर प्रसाद नामक फर्म के मालिक बिशन कुमार मित्तल सोमवार रात नौ बजे दुकान बंद कर पैसे लेकर पैदल रेलवे रोड स्थित अपने घर जा रहे थे।

अभी वह दुकान से करीब 20 कदम दूर ही गए थे कि एक बाइक उनके पास आकर रुकी। बिशन कुमार कुछ समझ पाते इससे पहले ही बाइक सवार तीनों बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बैग छीनने का प्रयास किया।

हाथापाई में बैग न छोड़ने पर एक बदमाश ने व्यापारी के सिर पर खाली बोतल दे मारी और पेट में टूटी बोतल घोंपकर घायल कर दिया। व्यापारी के चीख सुनकर कई अन्य व्यापारी घटनास्थल की तरफ दौड़े। दुकानदारों को अपनी ओर आता देख बदमाश बाइक पर बैठ फरार हो गए।

दूसरी ओर घटना के विरोध में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष किशन चौधरी के नेतृत्व में रतन लाल अग्रवाल, धर्मेंद्र भोजावासिया, मुकेश मित्तल एडवोकेट, अशोक चौधरी, केशव संघी एडवोकेट, अमित सिंघल, संदीप संघी एडवोकेट, नितिन चौधरी, रघुबीर प्रसाद समेत सैकड़ों व्यापारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक जगत सिंह से मिले। उन्होंने हमलावरों का जल्द से जल्द सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

व्यापारियों ने बताया कि पीड़ित की हालत अब भी सामान्य नहीं है। उन्हें जयपुर रेफर किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाया गया तो व्यापारी आंदोलन के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से शहर में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें