फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, बिखरा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चलती ट्रेन से गिरकर युवक बोगी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक के शरीर के हिस्से दूर तक फैल गए। रेलवे फाटक कर्मी की सूचना मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने अंदेशा जताया है कि युवक शौचालय जाते समय ट्रेन से गिरा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन तैनात उपनिरीक्षक जसविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें दराजपुर और मुस्तफाबाद स्टेशन के बीच शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने टीम के साथ मौका मुआयना किया। ट्रैक पर सांवले रंग वाले पांच फीट दस इंच कद के 28 वर्षीय युवक मृत पड़ा हुआ था। युवक ने पीली टी-शर्ट और नीले रंग का लोवर पहना था। टीम ने युवक के पकड़ों की तलाशी ली, लेकिन उसके पास शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला।
विज्ञापन

आसपास के क्षेत्रवासियों से उसके बारे पूछताछ की गई। किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की।
उन्होंने बताया कि उन्हें रेलवे के फाटककर्मी की ओर से इस बारे में सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में पता चलता है कि युवक ट्रेन में सफर कर रहा था और इसी दौरान नीचे गिर गया। सुबह सभी यात्री शौचालय जाते हैं। संभव है कि सुबह युवक नींद में होगा, जिस कारण वह संतुलन नहीं बना पाया और हादसे का शिकार हो गया। ट्रेन में इन दिनों भीड़ नहीं हो रही है, ऐसे में दरवाजे पर किसी के सफर करने की गुंजाइश नहीं होती।
विज्ञापन

गाड़ियों की ली जा रही जानकारी : नरेंद्र
जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस सुबह के समय गुजरने वाली गाड़ियों की जानकारी ले रही है। इन गाड़ियों की आरक्षण सूची खंगाली जाएगी। अनुमान है कि युवक पूर्वोत्तर जाने वाली ट्रेन में सफर कर था। वहीं अन्य सभी स्टेशनों पर इसकी जानकारी भेजी जा रही है। संभव है कि किसी यात्री ने इसकी सूचना किसी रेलवे स्टेशन पर दी होगी। फिलहाल पुलिस ने शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पहचान न होने पर 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें