फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना छप्पर क्षेत्र के गांव भंभौली के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक का टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक अपने मामा के घर से अपने घर अंबाला के गांव बुड़ियो जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया और आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोलनी निवासी रणबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भांजा अंबाला के गांव बुड़ियो निवासी साहिल कुमार उनके घर पर आया हुआ था। रविवार रात को वह बाइक पर अपने घर जा रहा था। जब वह गांव भम्भौल व भम्भौली के बीच में पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार आ रही कार ने उसके भांजे की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में साहिल बाइक समेत सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उसके भांजे को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने साहिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें