फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देसी पिस्तौल के साथ घूम रहे युवक को सीआईए टू ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान युवक के पास चार कारतूस भी बरामद हुए। युवक को पुलिस ने हरियाणा उत्तरप्रदेश की सीमा पर कलानौर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक यहां वारदात करने की फिराक में घुम रहा था और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी की पहचान बुड़िया निवासी बिलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी महरूफ अली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कलानौर के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है और वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जिस पर उन्होंने एक टीम बनाई। टीम ने पहुंचकर मौके पर जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक की उपस्थिति संदिग्ध प्रतीत हुई। वहीं पुलिस को देखकर वह भागने की कौशिश करने लगा। लेकिन टीम ने उसे वहीं धर लिया। इस दौरान उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने अपनी पहचान बुड़िया निवासी बिलाल के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें