फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम नाम के जयकारे के साथ शराब ठेके पर जड़ा ताला

Sat, 15 Apr 2017 11:49 PM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
c - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
ट्विन सिटी में अलग-अलग जगहों पर खोले जा रहे शराब ठेकों का लोग विरोध जता रहे हैं। इसी तरह तेजली रोड पर रघुनाथपुरी में खोले जा रहे ठेके के विरोध में शनिवार शाम दर्जनों श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासी सड़क पर उतार आए। ठेके पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया और श्रीराम नाम के जयकारे लगाने के बाद उस पर ताला जड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामपुर चौकी पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने चेतावनी दी किसी भी सूरत में वह यहां ठेका नहीं खुलने देंगे, बावजूद इसके यदि ऐसा होता है तो सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

तेजली रोड पर रघुनाथपुरी स्थित दुकान में शनिवार शाम करिंदे द्वारा शराब ठेका खोलने को लेकर फीटिंग कराई जा रही थी। इसकी खबर जैसे ही स्थानीय निवासियों व पास में स्थित श्रीराम शरणम मंदिर के श्रद्धालुओं को लगी, दर्जनों की संख्या में मौके पर पहुंच गए। इस दौरान करिंदा दुकान पर ताला लगाकर मौके से चला गया। ठेके के विरोध में करीब एक दर्जन महिलाओं सहित अन्य लोगों ने ठेके के बाहर विरोध जताने लगे। उन्होंने श्रीराम नाम के जयकारे लगाते हुए ठेके पर पहले से लगे ताले पर अपनी ओर से ताला भी जड़ दिया। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामपुरा चौकी पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

 
विधायक से की ठेका शिफ्टिंग की मांग
ठेके के विरोध में स्थानीय लोगों व मंदिर के श्रद्धालुओं ने प्रदर्शन से पूर्व डॉ. रमेश अग्रवाल की अध्यक्ष्ता में बैठक की। इसमें पूर्व तहसीलदार महेंद्र सिंह, नरेंद्र दुग्गल, मुकेश उप्पल समेत दर्जनों लोग शामिल रहे। सभी ने फोन पर यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा से ठेके को यहां से कहीं ओर शिफ्ट करने की मांग की। साथ ही उन्होंने ओबीसी के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू और हरको फेड के चेयरमैन रामेश्वर चौहान को फोन पर इस बारे सूचित कर ठेका शिफ्टिंग की मांग रखी।
विज्ञापन

 
कुछ कदमों की दूरी पर मंदिर
ठेके के विरोध में उतरे लोगों ने कहा तेजली रोड पर रघुनाथपुरी में जिस जगह शराब का ठेका खोला जा रहा है, उसके कुछ कदमों की दूरी पर श्रीराम शरणम मंदिर है। मंदिर 2002 से स्थापित है और इसमें लड़कियों का प्रशिक्षण केंद्र व दो चिकित्सालय चल रहे हैं। मंदिर में हर रविवार को सत्संग होता है और श्रीमद्भागवत कथा जैसे कार्यक्रम होते रहते हैं। सुबह-शाम मंदिर में श्रद्धालुओं के अलावा चिकित्सालय में इलाज के लिए मरीज व प्रशिक्षण केंद्र में लड़कियों को तेजली रोड से होकर ही आना-जाना पड़ता है, जिन्हें मार्ग पर ठेका खुलने से कई तरह की दिक्कतों से दो-चार होना पड़ेगा।

 
ठेका खुलने से बिगड़ेगा माहौल
निवासी रेनु दुग्गल, ज्ञान कौर, बलबीरो ने कहा यदि यहां शराब का ठेका खुलता है तो माहौल पूरी तरह बिगड़ जाएगा। ठेके के सामने खाली ग्राउंड पार्किंग स्थल बन जाएगा और रेहडिय़ां लगने के साथ शराबियों का जमावड़ा रहेगा। ऐसे में यहां मंदिर में रोजाना आने वाले श्रद्धालु आहत होंगे। साथ ही लड़कियों व महिलाओं को मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा, इसलिए प्रशासन को चाहिए कि किसी भी सूरत में यहां ठेका न खोला जाए।
वर्जन
ठेके के विरोध में लोगों ने उस पर ताला जड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों कों समझाया गया और इस बारे थाना शहर प्रभारी को अवगत कराया। जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश होंगे, उसी के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बलबीर सिंह, इंचार्ज, रामपुरा चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें