फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिता संपंन, विजेता हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय खेलो हरियाणा की लॉन टेनिस व भारतोलन की तीन दिवसीय प्रतियोगिता रविवार को समाप्त हो गई। तेजली खेल परिसर में समापन समारोह मनाया गया। जिसमें एसडीएम सुशील कुमार मुख्यातिथि रहे। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को को प्रमाण पत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया। एसडीएम सुशील कुमार ने कहा कि खेल हमारी हर आयु की आवश्यकता है। हमें इन्हें कभी त्यागना नहीं चाहिए। खेल शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखने का प्राकृतिक तरीका है। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। इससे हौसला व हिम्मत बढ़ती है। वहीं उन्होंने खिलाड़ियों व लोगों से कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करे व सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

इस दौरान भारोतोलन प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम वजन वर्ग में रोहतक का मनोज प्रथम, नूह का समीर खान द्वितीय व यमुनानगर का ध्रुव तृतीय रहे। जबकि 61 किलोग्राम वजन वर्ग में अंबाला का प्रिंस प्रथम, झज्जर का मंयक द्वितीय, नूह का दानिश तृतीय रहे। इसके अलावा 67 किलोग्राम वजन वर्ग में रोहतक का विजय प्रथम, यमुनानगर का मनी धीमान द्वितीय, हिसार का सोमेस तृतीय रहा। जबकि 73 किलोग्राम वजन वर्ग में हिसार का विनय लाल यादव प्रथम, रोहतक का रोहन सिंह द्वितीय, सोनीपत का हिमांशु तृतीय, 81 किलोग्राम वजन वर्ग में झज्जर का मोहित प्रथम, सोनीपत का जयदीप द्वितीय, नूहं का उमर खान तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को एसडीएम ने प्रमाण पत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया। इसके अलावा लॉन टेनिस के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान खेल विभाग के उप निदेशक सुरजीत नरवाल, अतिरिक्त निदेशक योगा लक्ष्मी पंत, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्रपाल सिंह गुप्ता, गुरु नानक खालसा कॉलेज के प्रो. डॉ. उदय भान सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें