फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहु ने बनाया ससुर को बंधक, पुलिस ने करवाया मुक्त

Thu, 11 May 2017 12:23 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड बिलासपुर के गांव मिलकड़ा में एक बहु ने पति की मदद से अपने ससुर को अपने ही घर के कमरे में करीब एक माह से बंधक बनाया हुआ है। पुलिस की मदद से आज उसे मुक्त करवाया गया।
विज्ञापन

 गांव के लगभग 65 वर्षीय वृद्ध के पास पांच एकड़ जमीन है। उसके पास एक बेटा व उसकी पत्नी है। जिन्होंने जमीन के लालच में वृद्ध को घर में बने एक कमरे में बंधक बना कर रखा हुआ था। गांव का कोई भी व्यक्ति उनके घर जाने की हिम्मत नही जुटा सकता। बुधवार को बिलासपुर पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद एसएचओ नवीन कुमार ने रणजीतपुर चौकी प्रभारी सुभाष, एसएसआई सतपाल की टीम को मौके पर भेजा। जहां पर पुत्रवधु द्वारा बंधक बनाए गए वृद्ध को रिहा करवाया गया। पुलिस ने उक्त बुजुर्ग को नहलाया व उसके कपड़े बदलवाए।

वृद्ध ने बताया कि उसका बेटा व उसकी पुत्र वधु उसे न तो ठीक से खाना देते है न ही दवाई देते है और उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार करते है। दिन रात उसे एक कमरे में बंद कर रखते है। जिसमें न तो खिड़की है न ही लाइट है। कमरे में मौके पर एक टूटी चारपाई व एक रजाई पड़ी हुई हे। जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची तो वृद्ध जमीन पर लेटा हुआ था। उसके कमरे से पेशाब व शौच की दुर्गंध आ रही थी। चौंकी प्रभारी ने पुत्रवधु को समझा दिया है की बुजुर्ग का अस्पताल में सही इलाज करवाए। उसका सम्मान करें और समय पर खाना भी दे। कमरे की साफ सफाई भी की जाए। घर के मेन दरवाजे पर गेट लगवाया ले, यदि पति पत्नी कही बाहर जाए तो बुजुर्ग को पंखे के नीचे चारपाई पर लेटाकर घर के मेन गेट को बंद कर बाहर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें