फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसम्मनित से चुने गए पैक्स केंद्र के सभी निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। पैक्स केंद्र धौडंग में सोमवार को निदेशक पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन वापस लिए गए। 19 लोगों ने 10 निदेशक पदों के लिए नामांकन दाखिल किया था। जिसमें से नौ लोगों ने अपना अंतिम दिन नाम वापिस ले लिया। जिसके बाद सभी 10 निदेशक सर्वसम्मति से चुन लिए गए।
विज्ञापन

पैक्स प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि सर्वसम्मति से सुलेख चंद कांबोज, पूर्व प्रबंधक रतनगढ़, मामचंद, सुमेर चंद धौडंग, यशपाल कांबोज हाफिजपुर, हरदयाल सिंह हाफिजपुर, रविंद्र कुमार, ओमप्रकाश दत्ता दामला, धर्मेंद्र सिंह दामला, कमलेश रानी व किसान नेता सुभाष गुर्जर की माता सुनहरी देवी को निदेशक नियुक्त किया गया है। इस दौरान एआर प्रदीप चौहान पीठासीन अधिकारी के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि धौडंग पैक्स में हाफिजपुर, दौलतपुर, रेतगढ़, दामला, कुंजल, रतनगढ़, धौडंग गांव आते हैं। इसके बाद निदेशकों में से चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें