फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 344 के किनारे गांव भंभौली के पास 35 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला ने बुर्का पहना हुआ था और उसके गले में चुन्नी का फंदा बना हुआ है। इससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव हाईवे पर फेंका गया है। हाईवे किनारे शव देखकर आसपास के लोगों ने शव को देख इसकी सूचना पुलिस को दी। छप्पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उन्होंने आसपास के लोगों से पता किया, लेकिन महिला की किसी ने शिनाख्त नहीं की। पुलिस का मानना है कि कि हत्यारों ने पहले महिला की गला दबा कर हत्या की। इसके बाद नेशनल हाईवे से जाते हुए शव को फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना छप्पर थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि मृतका की शिनाख्त न होने पर उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। क्षेत्र के लोगों से मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होने के बाद ही मामले की तफ्तीश आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें