फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के क्रेडिट कार्ड से निकाले 56210 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने सरोजनी कॉलोनी निवासी रितु शर्मा को अपने जाल में फंसा कर 56210 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत गांधी नगर थाना पुलिस को दी। सरोजनी कॉलोनी निवासी रितु शर्मा ने गांधीनगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसने अपने घर पर एयरटेल कंपनी की डीटीएच लगवाई हुई है। 20 जनवरी को डीटीएच का रिचार्ज खत्म होने पर वह बंद हो गई थी। इसलिए उसने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर लेकर रिचार्ज करवाने के लिए फोन किया।
विज्ञापन

जिसके बाद 200 रुपये का रिचार्ज करवाया। उसके खाते से रुपये कट गए, लेकिन रिचार्ज नहीं हुआ। उसने दोबारा व्यक्ति को फोन किया। तब फोन उठाने वाले व्यक्ति ने रुपये रिफंड करवाने को उसे एनीडेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने रुपये रिफंड करने के लिए क्रेडिट कार्ड की फोटो मांगी। उसने आरोपी पर विश्वास करके उसे अपने क्रेडिट कार्ड की फोटो भेज दी। जिसके बाद उसके अकाउंट से पैसे कटने शुरू हो गए। अकाउंट से 56210 रुपये निकाल लिए। उसने इस बारे पुलिस को शिकायत देने की बात कही तो आरोपी ने फोन काट दिया। गांधी नगर थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें