फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ले जाकर लड़की का करवाया धर्म परिवर्तन, विरोध में हिंदू संगठनों ने थाने में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी नगर थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में एक लड़की का धर्म परिवर्तन करवाने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के पिता का आरोप है कि लालच देकर उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराया गया और उसे हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया गया। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों ने न सिर्फ कॉलोनी में पहुंचकर विरोध जताया बल्कि थाने में भी हंगामा किया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने चर्च के पादरी और एक अन्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी एसपी को शिकायत देकर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बैंक कॉलोनी के मोतीबाग निवासी सूरज प्रकाश शर्मा ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी ललित कुमार और अन्य के साथ मिलकर कॉलोनी में ही महाकालेश्वर हनुमान मंदिर बनवा रहे हैं, जबकि कुछ लोग धर्म परिवर्तन की मुहिम चला रहे हैं और क्षेत्रवासियों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़का रहे हैं। आरोप है कि कॉलोनी में कर्ण नाम का युवक पहले हिंदू था, लेकिन उसे लालच देकर ईसाई बनाया गया और फिर उसकी मदद से क्षेत्र के अन्य लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है।
बुधवार को आरोपी ने अपने घर इंद्रा गार्डन स्थित चर्च ऑफ क्राइस्ट के पादरी सलातीन महसी को बुलाया था। आरोप है कि घर के अंदर कर्ण और पादरी सलातीन हिंदू धर्म के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए बरगला रहे थे। इस दौरान आरोपी कर्ण ने उसकी बेटी मीना को अपने घर बुलाया, जहां आरोपियों ने उसकी बेटी का भी धर्म परिवर्तन कराया और उसे हिंदू धर्म के प्रति भड़काया। जब उसने आरोपियों को कॉलोनी में ईसाई धर्म का प्रचार करने से रोका तो उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मौके पर विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने ईसाई धर्म के लोगों का विरोध किया। जिसके बाद सूरज ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इस पर गांधी नगर पुलिस ने आरोपी चर्च के पादरी सलातीन महसी और कर्ण के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक कॉलोनी में विरोध करने के बाद हिंदू संगठन के लोग गांधी नगर थाना पहुंचे। यहां उन्होंने ईसाई धर्म के पादरी व कर्ण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नारेबाजी की। विश्व हिंदू परिषद के पंडित उदयवीर शास्त्री ने बताया कि ईसाई धर्म के कुछ लोग साजिश रचकर हिंदू धर्म के लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। गरीब लोगों को लालच दिया जाता है। इसके बाद उनका धर्म परिवर्तन किया जाता है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत, डीएसपी करेंगे जांच
उधर, मामले में ईसाई धर्म के लोग भी लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर हिंदू संगठन के कुछ लोगों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने इसकी जांच डीएसपी को दी है। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बैंक कॉलोनी निवासी अमरजीत ने बताया कि बुधवार को उसने अपने घर में प्रार्थना सभा रखवाई हुई थी। प्रार्थना सभा में चर्च ऑफ क्राइस्ट के पादरी सलातीन महसी को आमंत्रित किया गया था। प्रार्थना के समय शाम करीब साढ़े सात बजे उसके घर में लगभग 25-30 लोग आए। उन्होंने खुद को विश्व हिंदू संगठन का कार्यकर्ता बताया और प्रार्थना में बाधा डाली। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने परिजनों पर हमला किया और जातिसूचक शब्द बोलते हुए अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों ने पादरी पर भी हमला किया।
मामले में सूरज की शिकायत पर रात को ही चर्च के पादरी और एक अन्य व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया गया था। मामले की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। पुलिस अधीक्षक ने उसकी जांच उप पुलिस अधीक्षक को दी है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- जसबीर सिंह, प्रभारी, थाना गांधी नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें