फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना सहारनपुर रोड पर सेक्टर 15 के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजन तलाश करते हुए अस्पताल पहुंचे तो उन्हें उसका शव मिला। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बिलासपुर की शिवम कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मासी का लड़का नयागांव निवासी संजीव कुमार बुधवार को अपने काम से बिलासपुर गया था। देर रात तक अपने घर नहीं पहुंचने पर वे उसकी तलाश कर रहे थे । इस दौरान उन्हें पता चला कि उसकी पुराना सहारनपुर रोड पर हादसे में मौत हो गई। उन्हें पता चला कि बुधवार रात को करीब 12 बजे संजीव बिलासपुर से अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। जब अग्रसेन चौक से पुराना सहारनपुर पर सेक्टर 15 के बिजली बोर्ड कार्यालय के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। तब आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया। वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें