फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक को किराया दे रही महिला के हाथ से दो युवकों ने छीना पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बाइक सवार दो युवकों ने शहर के सबसे व्यस्त मेला सिंह चौक पर बाजार से खरीदारी करके लौट रही महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। वारदात के समय महिला रिक्शा से उतरकर चालक को किराया दे रही थी। महिला के मुताबिक पर्स में 9500 रुपये और मोबाइल था। पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रेम नगर कॉलोनी निवासी रिचा कुमारी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह बाजार में सामान खरीदने गई थी। खरीदारी करके वह रिक्शे से वापस घर लौट रही थी। मेला सिंह चौक के पास वह पर्स से रुपये निकालकर कर रिक्शे वाले को किराया देने लगी। इस दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवक उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। उसने रिक्शा चालक की मदद से आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता कर उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें