फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से प्रतिबंधित दवाइयां लेकर आ रहे युवक गिरफ्तार, रिमांड पर गए

विज्ञापन
नॉरकोटिक्स टीम की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
प्रतापनगर। उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां लेकर प्रदेश में बेचने वाले दो युवको को नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया है। दोनों को ताजेवाला से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सेल प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से दो युवक बाइक ताजेवाला के रास्ते जिले में प्रतिबंधित दवाइयां लेकर आएंगे। जिस पर उप निरीक्षक राजकुमार, एएसआई सतीश कुमार, जसवीर सिंह, हैप्पी, अमित, राजेंद्र, सुखविंदर सिंह की टीम बनाई गई।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। नाकाबंदी देख वे वहां से भाग निकले। टीम ने पीछा करके कुछ दूरी पर उन्हें पकड़ लिया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट छछरौली के बीडीपीओ जोगेश कुमार को बुलाया गया। मजिस्ट्रेट के सामने दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव सैद मोहम्मदपुरगढ़ निवासी प्रेम प्रकाश व ललित के नाम से हुई। इसके बाद मौके पर ड्रग निरीक्षक प्रवीण कुमार को बुलाया गया।
ड्रग निरीक्षक ने आरोपियों से बरामद दवाइयों की जांच की। आरोपी प्रेम प्रकाश से 400 कैप्सूल प्रोवन स्पास व ललित से 520 गोलियां अल्प्रसेव मिली। इन दवाइयों पर लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। कोर्ट में पेश कर दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। प्रभारी ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश से प्रतिबंधित दवाइयां लेकर आते थे। वे यहां पर किसी सप्लाई देते थे। इसके बारे में रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी। जहां से दवाइयां लेकर आते थे उस संबंधी जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें