फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती शराब बेचने पर दो ठेके तीन दिन के लिए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने शहर में दो ठेकों पर सस्ती शराब बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया है। शहर के कुछ दूसरे ठेकेदारों ने ही सस्ती शराब बेचने की शिकायत आबकारी विभाग के अधिकारियों को दी थी। इस पर विभाग ने दोनों ठेकों को तीन दिन के लिए सील कर दिया। वहीं कई दिन से सस्ती शराब का लुत्फ उठा रहे कुछ लोगों ने आबकारी विभाग की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई और फोन करके अधिकारियों से सील लगाने की वजह भी पूछी। हालांकि अधिकारियों ने नियमों के तहत सील लगाने की बात कही है। वहीं विभाग की ओर से दोनों ठेकेदारों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा ऐसा किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल शहीद भगत सिंह चौक और पालिका बाजार के सामने सिटी सेंटर रोड पर स्थित शराब के ठेकों पर कई दिन से सस्ती शराब बेची जा रही थी। उन्होंने ठेके पर भारी छूट का बैनर भी लगाया हुआ था। अन्य ठेकों की अपेक्षा दोनों ठेकों पर हर बोतल पर काफी ज्यादा छूट दी जा रही थी। वहीं महंगे ब्रांड के दाम में भी काफी अंतर था। जिससे इन ठेकों पर लोगों की भीड़ लगी रहती थी। इस वजह से शहर के दूसरे ठेकों पर ग्राहक कम पहुंच रहे थे। दूसरे ठेकेदारों व शराब कारोबारियों को जब इसका पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत आबकारी विभाग को कर दी। इसके बाद विभाग की टीम ने वीरवार को दोनों ठेकों का मुआयना किया। जांच में आरोप सही मिलने पर विभाग ने कार्रवाई करते दोनों ठेके तीन दिन के लिए सील कर दिए हैं। वहीं दोनों ठेकेदारों को भविष्य के लिए चेतावनी भी दी गई है।
शराब बेचने के लिए तय हैं नियम
दरअसल आबकारी विभाग की ओर से शराब बेचने के लिए जब ठेका दिया जाता है, तब ठेकों पर शराब बिक्री के नियम बनाए जाते हैं। यह अलग अलग लोकेशन के अनुसार अलग होते हैं। इन नियमों से बाहर जाकर कोई कारोबारी शराब नहीं बेच सकता है। विभिन्न किस्म की देसी व अंग्रेजी शराब के दाम भी इसी के अनुसार तय किए जाते हैं। क्षेत्र में मांग के अनुरूप कुछ रुपये का अंतर होता है, लेकिन कोई नियम तोड़कर सस्ती व महंगी शराब नहीं बेच सकता है। ऐसा करने पर कार्रवाई का प्रावधान है। अनियमिता मिलने पर ठेके पर सील और ठेका रद्द करने का प्रावधान भी है।
विज्ञापन

वर्जन
-संबंधित ठेकों पर काफी सस्ती शराब बेची जा रही थी। शराब बिक्री को लेकर नियम तय हैं। नियमों से बाहर जाकर कोई ठेकेदार बिक्री नहीं कर सकता है। इन दोनों ठेकों को लेकर शिकायत मिली थी। पहले जांच की गई और जांच में शिकायत सही मिलने पर दोनों ठेके तीन दिन के लिए सील कर दिए गए हैं। -अमित खंगरवाल, जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी।
-हमारे ठेके के पास स्थित अन्य ठेके के संचालक ने पहले रेट कम किए थे। जिसके बाद हमने भी रेट कम करने पड़े। मुझे यकीन है कि उन्होंने हमारी शिकायत की, लेकिन जब आबकारी विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो वह भी कम रेट पर शराब बेचता पाया गया। दोनों ठेकों पर सील लगाई गई है। -बृजपाल राणा, ठेकेदार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें