फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थैप्ट सेल की टीम ने नाकाबंदी कर दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में जिनकी पहचान गौशाला कॉलोनी जगाधरी निवासी सबजान उर्फ कच्छा व हरबिलास कॉलोनी जगाधरी निवासी बॉबी के नाम से हुई। आरोपियों से चोरी की दो बाइक बरामद हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक के हिरासत में भेज दिया। आरोपियों ने यह बाइक एक दिसंबर को टाउन पार्क जगाधरी से चोरी की थी। इसके अतिरिक्त आरोपियों ने 27 नवंबर को रेलवे रोड यमुनानगर से एक बाइक चोरी की थी। टीम के इंचार्ज ने बताया कि दोनों आरोपियों करीब 2 महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आए थे। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी सबजान पर पहले भी चोरी के आठ मुकदमे व आरोपी बॉबी पर पांच मुकदमे चोरी के दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है। संवाद
विज्ञापन


सट्टा खेलने का आरोपी काबू
यमुनानगर। स्पेशल सेल टीम ने सट्टा खेलने के आरोपी को काबू किया है। उसके पास से 10,250 रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि आरोपी आजाद नगर गली नंबर 14 पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर सरेआम सट्टे की खाईवाली कर रहा था। मौके पर जाकर न्यू हमीदा काॅलोनी निवासी विश्वास उर्फ विशु को सट्टा खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें