फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण जरूरी’

विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर के दौरान उपस्थित छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से दो दिवसीय औद्योगिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। विभाग की 47 छात्राओं ने गुरु हरकिशन एजुकेशनल सोसायटी का दौरा कर विभिन्न तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी ली।
सोसायटी चेयरमैन अजिंद्रपाल सिंह, वेब डवलेपर एंड डिजिटल मार्केटिंग विश्लेषक नवीन गर्ग ने छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग, सामग्री विपणन, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन के विभिन्न पहलुओं का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न प्रकार की मार्केटिंग तकनीक के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में जहां इंटरनेट के बिना व्यवसाय की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसी प्रकार के व्यावसायिक प्रशिक्षण न केवल छात्राओं का कौशल विकास करता है, बल्कि उन्हें डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े नए रोजगार के अवसर के बारे में जानकारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग एक उभरता हुआ कारोबार है, जिसमें अपने आपको हमेशा अपडेट करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न रोजगार क्षेत्र डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर, सोशल मीडिया मार्केटिंग स्पेशलिस्ट, कांटेंट मैनेजर, सर्च इंजन मार्केटर विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ. सुरिंदर कौर ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण छात्राओं का उत्साहवर्धन करता है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देता है। प्रशिक्षण में डॉ. मीनाक्षी सैनी, विवेक नरूला, निशी ग्रोवर, डॉ. मोनिका शर्मा, हिमानी शर्मा व नैंसी लखानी ने योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें