फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चार घंटे लगा जाम

विज्ञापन
गहरे गड्ढों में भरे पानी के चलते सड़क पर पलटी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सहारनपुर-कुरुक्षेत्र हाईवे पर रादौर क्षेत्र में पानी की निकासी नहीं होने से सड़क टूट गई है। तेज बाशिर से बुधवार को सड़क पर पानी जमा हो गया। इससे बुबका चौक पर बने गड्ढों में एक लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के बीच में पलट गया। इससे एसके रोड पर लगभग 4 घंटे जाम लगा रहा। इस दौरान वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों पर एसके रोड की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रादौर में बुबका चौक के निकट टूटे पड़े सड़क मार्ग के मामले की शिकायत विभाग के अधिकारियों से कई बार की गई है। लेकिन शिकायत करने पर भी टूटे पड़े रोड की मरम्मत तक नहीं की गई। जिसको लेकर शहर व क्षेत्र के लोगों में पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है।
विज्ञापन

विपिन कंबोज का कहना है कि यह क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण सड़क है। जिससे हर रोज हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। यह सड़क हरियाणा को उत्तराखंड, हिमाचल, यूपी को जोड़ती है। बुबका चौक से बस स्टैंड तक पानी की कोई निकासी नहीं है। पीडब्ल्यूडी इस तरफ ध्यान दें।
देवीदयाल अरोड़ा ने बताया कि पानी की निकासी न होने के कारण एसके रोड पर हल्की बारिश होने पर भी पानी जमा हो जाता है। इस सड़क के दोनों तरफ के किनारे टूट चुके हैं। अब बारिश के कारण सड़क के बीच में गड्ढे भी हो गए हैं। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मोहनलाल अरोड़ा ने बताया कि पानी की निकासी की वजह से सड़क टूट गई है। इस समस्या से लोग परेशान हैं। बार बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों ने इस समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान नहीं किया। अधिकारियों के गैर जिम्मेदार कार्यप्रणाली से लोगों में गुस्सा है।
कर्मवीर का कहना है कि बुबका चौक से नए बस स्टैंड तक रोड के साथ नाले या सीवरेज की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे बारिश के पानी की निकासी हो सकें। जब पानी की निकासी हो जाएगी, तब सड़क नहीं टूटेगी।
सुशील कुमार का कहना है कियह काफी व्यस्त मार्ग है और दिन रात वाहनों की लाइन लगी रहती है। प्रशासन की ओर से बारिश के पानी की निकासी नहीं की जाती, तब तक इसी प्रकार सड़क टूटती रहेगी। प्रशासन से अनुरोध है कि पहले नाला बनाया जाएं, उसके बाद सड़क का निर्माण किया जाएं।
विज्ञापन

इस बारे में विभाग के जेई ईशांत शर्मा ने बताया कि बरसात के सीजन में सड़क टूट जाती है। एसके रोड की जल्द से जल्द मरम्मत करवा दी जाएगी। बारिश के पानी की निकासी का जल्द स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें