फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर ट्रैक्टर में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की रामनगर कॉलोनी में तीन लोगों ने घर में घुसकर ट्रैक्टर में आग लगा दी। शोर सुनकर परिजन उठे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। आग लगने से ट्रैक्टर का पिछला टायर व अन्य सामान जल गया। ट्रैक्टर में आग लगाते हुए तीन युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने गांव के ही हरमन और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जगाधरी की राम नगर निवासी राम शरण ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उससे 10 दिसंबर को अपना ट्रैक्टर घर में खड़ा किया था। रात को करीब साढ़े नौ बजे वह खाना खाकर सो गए। कुछ देर बाद उन्हें बाहर शोर सुना। सुनकर जब वह बाहर गए तो उन्होंने देखा कि ट्रैक्टर में पिछले पहिये में आग लगी है। कुछ लोग वहां से भागते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने स्तर पर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जब सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो जांच के दौरान हरमन व दो अन्य युवक उनके घर से बाहर निकल रहा है। उसने आरोप लगाया कि हरमन ने उनके ट्रैक्टर में आग लगाई है। राम शरण ने बताया कि यदि आग अधिक फैल जाती तो उन्हें ज्यादा नुकसान हो सकता है। पास में ही उनके पशु बंधे हुए थे, जबकि वे भी परिवार सहित पास के कमरे में थे। गनीमत रही कि उनका परिवार व पशु आग लगने से बाल बाल बच गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में आरोपी हरमन को नामजद करते हुए दो अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें