फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रत्याशियों की ईवीएम में लॉक होगी तकदीर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर/साढौरा। नगरपालिका चुनाव में चेयरपर्सन के सात और 13 वार्डों के 42 पार्षद उम्मीदवारों के लिए आज मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक 13 केंद्रों पर मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में लॉक हो जाएगी। इसके बाद 22 जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन

साढौरा चुनाव के लिए कुल 10513 मतदाता हैं। इनमें 5568 पुरुष और 4945 महिला मतदाता हैं। इससे पहले मतदान को लेकर प्रशासन की तरफ से पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। करीब 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है तथा संवेदनशील घोषित बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
यह बूथ संवेदनशील
धनास, फैदां, मौलीजागरां, इंदिरा कॉलोनी जैसे इलाकों में ज्यादातर बूथ संवेदनशील हैं। एक बूथ पर औसतन चार सरकारी कर्मचारी और छह पुलिस मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव पर नजर रखने के लिए विशेष तौर पर दो ड्यूटी मजिस्ट्रेट व चार सुपरवाइजर लगाए हैं। रिटर्निंग अधिकारी जसपाल सिंह गिल ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीनें तथा अन्य चुनाव सामग्री देकर बसों व गाड़ियों के माध्यम से मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित बसों व गाड़ियों के माध्यम से वापस उसी स्थान पर पहुंचेंगी जहां से उन्हें सामान दिया गया। यहां ईवीएम मशीनें व अन्य चुनाव सामग्री जमा की जाएगी। इसके बाद 22 जून को डीएवी स्कूल में मतगणना होगी।
विज्ञापन

---------------
वोटर कार्ड नहीं है तो ये करें
आपका नाम अगर मतदाता सूची में है और आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो भी आप वोट डाल सकते हैं। आप कोई भी फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, पासपोर्ट आदि दिखाकर मतदान कर सकते हैं।
------------
हर बूथ पर दो ईवीएम
चुनाव आयोग ने पोलिंग बूथों पर मतदान के पूरे इंतजाम किए हैं। कुल 13 बूथों के लिए 26 ईवीएम प्रजाइडिंग अफसरों के हवाले कर दी गई है। हर बूथ पर दो ईवीएम भेजी गई है। एक ईवीएम चेयरपर्सन पद के लिए और दूसरी मशीन पार्षद पद के लिए है। ईवीएम से कोई छेड़छाड़ न हो, इसके लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पुलिस ने शनिवार शाम ईवीएम मशीनों को केंद्र पर पहुंचाने के साथ उनकी जांच भी कराई। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस की ओर से सादी वर्दी में भी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही।
विज्ञापन

------------
मोबाइल लेकर नहीं जा सकते मतदान केंद्र में
सहायक रिटर्निंग अधिकारी भारत भूषण ने बताया सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्र में कोई भी मतदाता अपना मोबाइल अंदर लेकर नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें