फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क से चार सीसीटीवी और डीवीआर ले गए चोर

विज्ञापन
Thieves took four CCTVs and DVRs from the park - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
रादौर। शहर के अग्रसेन पार्क से रात को चोर कमरे का दरवाजा तोड़कर हजारों रुपये का सामान ले गए। चौकीदार न होने के कारण चोर कई बार पार्क में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। बार-बार पार्क में चोरी होने के बावजूद नपा की ओर से पार्क में चौकीदार की व्यवस्था न करने से लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

मंगलवार को पार्क एसोसिएशन प्रधान डॉ. सतीश कांबोज व सचिव मुकेश अरोड़ा मक्की के नेतृत्व में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल नपा सचिव राकेश वालिया से मिला। सदस्यों ने सचिव को ज्ञापन सौंपकर पार्क में चौकीदार की व्यवस्था करने, टूटे दरवाजे ठीक करने, ओपन जिम की मशीनों की मरम्मत, फव्वारे ठीक करने की मांग की। नपा सचिव राकेश वालिया ने एसोसिएशन सदस्यों को मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि चोर सोमवार रात को अग्रसेन पार्क के कमरे का दरवाजा तोड़कर चार सीसीटीवी, डीवीआर, घास काटने के औजार व अन्य सामान चोरी कर ले गए। जिससे नगरपालिका को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
पार्क में कोई चौकीदार नहीं है। जिस कारण कई बार चोरी हो चुकी है। नपा सचिव राकेश वालिया ने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस को दी जाएगी। पार्क में चौकीदार की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान उप प्रधान पुनीत गोयल, पवन वर्मा, त्रिलोचन सिंह टोची, सुरेंद्र मेहता, विक्की चौहान, पकंज गोयल, सन्नी गुंबर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें