फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए डीसी, एसपी बस में चढ़े तो मचा हड़कंप

विज्ञापन
बस स्टैंड पर लोगों से बात करते डीसी व उपस्थित अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बस स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया जब डीसी पार्थ गुप्ता, एसपी कमलदीप गोयल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी प्लेटफार्म पर खड़ी बस में चढ़ गए। डीसी बिना टीकाकरण सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं के आदेश देने के बाद सोमवार को इसकी जांच के लिए निकले थे।
डीसी ने बस में चढ़कर यात्रियों से बातचीत की और टीकाकरण के प्रमाणपत्र देखे। वहीं लोगों को डीसी ने कोरोना नियमावली के प्रति जागरूक किया और कहा कि इसके बाद प्रशासन सख्त रुख अपनाएगा। बस स्टैंड के अलावा डीसी ने एसपी के साथ वर्कशॉप रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा, संत निरंकारी भवन के निकट एचडीएफसी बैंक, पिरामिड रैस्टोरेंट, क्लब, बार व सुविधा मॉल का निरीक्षण किया। यहां पर डीसी ने कोरोना रोकथाम की नियमावली व प्रबंधों की जांच की।
विज्ञापन

डीसी ने बस स्टैंड के टिकट काउंटर, खाद्य सामग्री स्टॉल व अन्य सामान बिक्री के स्टॉल पर पहुंचकर लोगों से बात की। डीसी ने कहा कि संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए सरकार व प्रशासन अपना कार्य कर रहे हैं, इसमें लोगों के सहयोग की जरूरत है। बस स्टैंड पर अधिकारियों को यह कार्रवाई नियमित रूप से जारी रखने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बिना टीकाकरण के आने वाले लोगों को लौटा दिया जाए।
प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी या मोबाइल फोन में देखने के बाद ही प्रवेश दिया जाए। वहीं उन्होंने डिपो के टिकट काउंटर के पास लगाए गए टीकाकरण शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चालकों व परिचालकों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि बसों में प्रमाण पत्र व मास्क के बिना किसी को यात्रा न करने दें।
विज्ञापन

इसके बाद डीसी ने बैंक ऑफ इंडिया शाखा, एचडीएफसी बैंक, पिरामिड रेस्टोरेंट, क्लब व बार सहित सुविधा मॉल का निरीक्षण किया। यहां संचालकों को निर्देश दिए कि वे लोगों के प्रवेश के समय ही मास्क व टीकाकरण प्रमाण पत्र की जांच करें। इसके बाद उन्होंने जिला सचिवालय के पहले प्रवेश द्वार पर नियुक्त टीम की कार्यशैली जांची। यही नहीं डीसी ने स्वयं अपना कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाया। इस दौरान जगाधरी के एसडीएम सुशील कुमार, डीएसपी सुभाष चंद्र, नायब तहसीलदार ओम प्रकाश, कानूनगो सतीश कुमार, हरियाणा राज्य परिवहन डिपो के महाप्रबंधक बालक राम, यातायात प्रबंधक संजय रावलसहित प्रशासन व पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें