फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में जमा गंदे पानी से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। गांव मेघुवाला में पानी निकासी न होने की वजह से गंदा पानी कब्रिस्तान के मुख्य गेट व फिरनी पर जम गया है। इससे यहां से निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के कारण कब्रिस्तान का गेट भी गंदे पानी व कीचड़ की वजह से बंद हो चुका है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि गांव में पानी निकासी का इंतजाम करवाया जाए।
पूर्व सरपंच याकूब, खुर्शीद, यूनीस, शराफत, नसरत व यामीन ने बताया कि पानी की निकासी का स्थाई इंतजाम न होने से यह बड़ी समस्या बन गई है, जिससे गांव के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया गांव में पानी निकासी का स्थाई इंतजाम करवाने के लिए कई बार प्रशासन से गुहार लगाई गई। इसके बाद भी समस्या ज्यों की त्यों है। लोगों का कहना है कि गांव में खड़े गंदे पानी में मक्खी मच्छर पैदा होकर बीमारियां फैला रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में नाला खुदवाकर पानी निकासी का स्थाई इंतजाम करवाया जाए। इस बारे में गांव के निवर्तमान सरपंच अंकित का कहना है कि गांव में पानी निकासी के इंतजाम के लिए कई बार मौका मुआयना करवाया गया था। कुछ लोगों ने अपने घरों के आसपास नाला खुदवाने नहीं दिया, जिसके चलते पानी निकासी का इंतजाम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

गांववालों की समस्या जायज है। इसके लिए विभाग से बातचीत चल रही है जल्द ही गांव में पानी निकासी के लिए नाला खुदवाकर साथ लगती पंचायती जमीन में गंदा पानी डलवाया जाएगा। - अब्दुल सत्तार, ग्राम सचिव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें