फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हरियाणा के युवा

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर डीएवी कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान डीसी पार्थ गुप्ता ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में शिक्षामंत्री कंवरपाल ने कलाकारों व विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर शिक्षामंत्री कहा कि एक नवंबर 1966 को हरियाणा नया राज्य बना था। यह राज्य निरंतर उन्नति की और अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज ही लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस है। जिन्होंने 562 रियासतों को इकट्ठा कर देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य किया था। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के खिलाड़ी देश-विदेश में नाम कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अभी हाल ही में हरियाणा के 58 आईएएस अधिकारी बने हैं जिनमें यमुनानगर की नगराधीश निशा यादव भी शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सभी हरियाणा वासी अपनी थोड़ी-थोड़ी जिम्मेवारी लेंगे तो हरियाणा प्रदेश निरंतर आगे बढेगा।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि पूरे प्रदेश में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या व राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनका उद्देश्य नई पीढ़ी को देश भक्तों के जीवन की व कार्यों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, हरियाणा के राव तुलाराम व अन्य वीरों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की बलि दी। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर नगर निगम मेयर मदन चौहान, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, नगराधीश निशा यादव सहित भाजपा नेता अशोक मेंहंदीरत्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
विश्वास संगीत अकादमी के बिमल कश्यप व साथियों ने वंदेमातरम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुडिया की छात्रा जन्नत ने हरियाणवी रागिनी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सब्जी मंडी की छात्राओं ने देश भक्ति गीत, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की छात्राओं ने तेरी मिट्टी में मिल जावां गीत पर नृत्य किया। इसके अलावा चैलेंज यूथ क्लब ट्रस्ट यमुनानगर के राहुल सैनी, शिवानी व अन्य कलाकारों ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर जज्बा नाटक, मीना पांचाल व अन्य कलाकारों ने मेरा कृष्ण मुरारी घर आया भजन पर हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। चंडीगढ़ से आए कलाकार सौरभ धीमान ने माई तेरी चुनरिया लहराऊ लाल भजन की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करतीं छात्राएं। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें