फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने नई उमंग का कराया अहसास

विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंदलाल नेशनल कॉलेज के प्रांगण में सेल्फ फाइनेंस विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम रैजल- डैजल का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, जोश के साथ अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। युवाओं ने प्रस्तुतियों से नई उंगग और ताजगी का एहसास कराया।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई। कार्यक्रम में विभिन्न क्लबों ने सोलो सॉन्ग, ग्रुप सॉंन्ग, सोलो डांस, ग्रुप डांस, नुक्कड़ नाटक, मिमिक्री, माइम, योगा विद म्यूजिक प्रस्तुत किया गया। हरियाणवीं फॉक नृत्य तथा पंजाब के परंपरागत नृत्य भांगड़ा पर विद्यार्थी मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। कार्यक्रम में आधुनिक जीवन शैली में योगा की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित करने के लिए योगा विद म्यूजिक की प्रस्तुति देखते ही बनती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न कार्यक्रमों में जज की भूमिका डॉ. निर्मल सिंह, डॉ. श्रीप्रकाश व प्रो. विधु अजमानी ने निभाई। सेल्फ फाइनेंस की अध्यक्ष डॉ. नीति दरियाल ने विद्यार्थियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने से विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है एवं उनका सर्वांगीण विकास होता है। कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य डॉ. ऋतु कुमार ने कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन पर स्टॉफ के सदस्यों को बधाई दी।

कार्यक्रम में भांगड़ा की प्रस्तुति देते छात्र। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें